PGCIL Field Engineer & Supervisor Vacancy 2025 के लिए पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है ताकि आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
कृपया नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इन तिथियों के अनुसार आवेदन और परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करें।
प्रक्रिया | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 27/08/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17/09/2025 |
परीक्षा तिथि (यदि उपलब्ध हो) | जल्दी ही घोषित होगी |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | जल्दी ही घोषित होगी |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
श्रेणी | शुल्क |
फील्ड इंजीनियर | रु 400/- |
फील्ड सुपरवाइजर | रु 300/- |
एसटी/एससी/ दिव्यांग/एक्स सर्विसमेन | रु 0/- |
भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन(डेबिट/क्रेडिट/UPI) |
पदों का विवरण व योग्यता (Post & Educational Qualification)
पदों का विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद की आवश्यकता अनुसार निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी हेतु कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।
पद का नाम (Post Name) | पदों की संख्या (Number of Posts) | योग्यता (Qualification) |
फील्ड इंजीनियर (विद्युत) | 532 | पूर्णकालिक B.E./B.Tech./B.Sc. (इंजीनियरिंग) विद्युत में 55% अंक के साथ + ट्रांसमिशन/डिस्ट्रीब्यूशन/RE कार्यों में 1 वर्ष का अनुभव |
फील्ड इंजीनियर (सिविल) | 198 | पूर्णकालिक B.E./B.Tech./B.Sc. (इंजीनियरिंग) सिविल में 55% अंक के साथ + संबंधित सिविल कार्यों में 1 वर्ष का अनुभव |
फिल्ड सुपरवाइजर (विद्युत) | 535 | पूर्णकालिक डिप्लोमा विद्युत में 55% अंक के साथ + ट्रांसमिशन/डिस्ट्रीब्यूशन/RE कार्यों में 1 वर्ष का अनुभव |
फील्ड सुपरवाइजर (सिविल) | 193 | पूर्णकालिक डिप्लोमा विद्युत में 55% अंक के साथ + सिविल कार्यों में 1 वर्ष का अनुभव |
फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार) | 85 | पूर्णकालिक डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक्स/EC /IT में 55% अंक के साथ + टेलीकॉम सिस्टम में 1 वर्ष का अनुभव |
नोट: अभ्यर्थी की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार होंगे । आयु सीमा 17.09.2025 को आधार मानकर।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 29 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
आवेदन के समय उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज तैयार रखने होते है नीचे दी गई तालिका में उन दस्तावेजों की सूची दी गई है जिनकी जरूरत आवेदन के समय होती हैं।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधारकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)
- आय प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
दी गई तालिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें इसमें चयन प्रक्रिया पदों के अनुसार होगी।
पद | चयन प्रक्रिया | न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स | अंतिम मेरिट सूची का आधार |
फील्ड इंजीनियर | लिखित परीक्षा+ साक्षात्कार | सामान्य, ईडब्ल्यूएस – 40%, आरक्षित वर्ग – 30% | साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर |
फील्ड सुपरवाइजर | केवल लिखित परीक्षा | सामान्य, ईडब्ल्यूएस – 40%, आरक्षित वर्ग – 30% | लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर |
परीक्षा विवरण (Exam Pattern)
परीक्षा के विवरण जानना बहुत आवश्यक है। नीचे लिखी गई सूची में परीक्षा की अवधि, प्रकार, भाषा और अनुभाग के बारे में बताया गया है।
विवरण | जानकारी |
अवधि | 1 घंटा |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी (MCQS) कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं |
अनुभाग | तकनीकी ज्ञान परीक्षा- 50 प्रश्न (विभाग आधारित) योग्यता परीक्षण- 25 प्रश्न (अंग्रेजी, तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता, सामान्य ज्ञान, सम सामयिकी) |
भाषा | हिंदी या अंग्रेजी (उम्मीदवार के पसंदनुसार) |
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –https://powergrid.in
- Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- लआवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
लिंक का नाम | लिंक |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Download Here |
ऑनलाइन आवेदन करें | Apply Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप PGCIL Field Engineer & Supervisor में कैरियर बनाना चाहते है तो उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी प्रणाली में काम करके समाज सेवा करना चाहते हैं तो यह एक सुनहरा अवसर है। सभी पात्र उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q.PGCIL Field Engineer & Supervisor Vacancy 2025 में नेगेटिव मार्किंग होती है?
Ans: नहीं, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Q.कुल पदों की संख्या कितनी है ?
Ans: कुल पदों की संख्या 1543 है।
Q. चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans. फील्ड इंजीनियर के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार, फील्ड सुपरवाइजर के लिए केवल लिखित परीक्षा होगी।
Q. आवेदन कैसे करें?
Ans.उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।