संक्षिप्त जानकारी (Short Overview)
Bihar STET(बिहार सेकंडरी एलिजिबिलिटी टेस्ट ) 2025 के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करना है।इस लेख में हम आपको भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है ताकि आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
बिहार STET के बारे में संक्षिप्त विवरण
इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करना है। यह परीक्षा 2 भागों में होती है- पेपर 1 इन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 9 और 10 के शिक्षक बनना चाहते है और पेपर 2 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 10 और 11 के लिए आवेदन करना चाहते है।
बिहार STET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को एक योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाता है,जो संबंधित विषय में भर्ती के लिए मान्य होता है।अब यह प्रमाण पत्र आजीवन वैध है, जिससे उम्मीदवार कभी भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
अब तक कितनी बार हुई है STET की परीक्षा
बिहार में तीन बार इस परीक्षा का आयोजन हो चुका है। यह परीक्षाएं 2011, 2019 और 2023 में हुई थीं। अब चौथी बार Bihar STET की परीक्षा आयोजित होने जा रही है।जो राज्य के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण मौका है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
कृपया नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इन तिथियों के अनुसार आवेदन और परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करें।
प्रक्रिया | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 08/09/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16/09/2025 |
परीक्षा तिथि (यदि उपलब्ध हो) | 04/10/2025 से 25/10/2025 तक |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | जल्दी ही घोषित होगी |
रिजल्ट जारी तिथि | 11/11/2025 |
STET पेपर 1 और पेपर 2 किन किन विषयों लिए होगी
- STET पेपर 1 (माध्यमिक)– हिंदी, उर्दू, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, ललित कला और विशेष शिक्षा आदि
- STET पेपर 2 (उच्चतर माध्यमिक)– हिंदी, उर्दू, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीतिक विज्ञान, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अरबी, फारसी, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि और संगीत आदि।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी और पेपर के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
श्रेणी | पेपर 1 और 2 (single) | पेपर 1 और 2 (Both) |
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी | रु 960/- | रु 1,440/- |
एसटी/एससी/दिव्यांग | रु 760/- | रु 1,440/- |
भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन(डेबिट/क्रेडिट/UPI) | ऑनलाइन(डेबिट/क्रेडिट/UPI) |
पदों का विवरण व योग्यता (Post & Educational Qualification)
पदों का विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद की आवश्यकता अनुसार निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी हेतु कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।
पद | योग्यता |
पेपर 1 (माध्यमिक शिक्षक कक्षा 9 और 10 के लिए) | संबंधित विषय में स्नातक डिग्री( हिंदी, अंग्रेजी उर्दू गणित आदि) बीएड(B.Ed) डिग्री |
पेपर 2 (उच्चतर माध्यमिक शिक्षक कक्षा 11 और 12 के लिए) | संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री बीएड(B.Ed) डिग्री |
नोट: अभ्यर्थी की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार होंगे ।
अधिकतम आयु सामान्य (पुरुष)- 37 वर्ष/महिला- 40 वर्ष, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 40 वर्ष, एससी/एसटी- 42 वर्ष, दिव्यांग- 47 वर्ष है।
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 37 से 47 वर्ष |
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
आवेदन के समय उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज तैयार रखने होते है नीचे दी गई तालिका में उन दस्तावेजों की सूची दी गई है जिनकी जरूरत आवेदन के समय होती हैं।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन)
- आधारकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)
- आय प्रमाण पत्र
- बी.एड. का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
- क्रीमीलेयर रहित अपडेटेड प्रमाण पत्र
पास होने के लिए वर्ग वाइस अंक (Qualifying marks category wise)
चयन प्रकिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट में होगी।
(category) | Required qualifying marks |
सामान्य (UR) | 50% |
बीसी (BC) | 45.5% |
इबीसी (EBC) | 45.5% |
एससी/एसटी (SC/ST) | 40% |
दिव्यांग (Pwd) | 40% |
महिला (Female) | 40% |
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
- नया रजिस्ट्रेशन करें –
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – Click here
- Bihar STET लिंक पर क्लिक करें।
- सेकंडरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्टर पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे सुरक्षित रखें।
- लॉग इन करके आवेदन करें-
- पोर्टल पर लॉग इन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- दस्तावेज संलग्न करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन रिसिप्ट डाउनलोड करें, जिसे सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
लिंक का नाम | लिंक |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
आवेदन करना | Click Here |
पूर्ण अधिसूचना डाउनलोड करें | Click Here |
संक्षिप्त अधिसूचना डाउनलोड करें | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q.Bihar STET 2025 में नेगेटिव मार्किंग होती है?
Ans: नहीं, इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
Q.परीक्षा की चयन प्रकिया क्या है?
Ans: परीक्षा के दोनों पेपर ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित मोड में होगी।
Q.Bihar STET की कितनी वैधता है?
Ans.Bihar STET की वैधता आजीवन होती है।
Q. Bihar STET किस भाषा में होता है?
Ans. Bihar STET हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
बिहार STET 2025 परीक्षा बिहार राज्य के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है उन शिक्षकों के लिए जो माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की चाह रखते हैं।सभी पात्र उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें। सही दस्तावेज, फोटो और सभी जानकारी तैयार रखें ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की गलती न हो।