बिहार राशन डीलर भर्ती जमुई 2025 – 85 पदों के लिए आवेदन करें
Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 jamui – Apply for 85 Posts
संक्षिप्त जानकारी (Short Overview)
Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Jamui के लिए जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह बिहार के जमुई जिले में पंचायत वार राशन डीलर(जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की नई भर्ती निकाली गई है।इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 85 पद निकाले गए है।
मूलभूत जानकारी (Basic Information)
इस भाग में भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक बुनियादी जानकारी दी गई है। इसमें संगठन का नाम, पदों की संख्या, कार्यस्थल और आवेदन की प्रक्रिया शामिल है।
| विवरण (Particulars) | जानकारी (Details) |
| संगठन का नाम (Organization Name) | जिला प्रशासन (District Administration) |
| पद का नाम (Post Name) | बिहार राशन डीलर (Bihar Rashan Dealer), (विज्ञापन संख्या – 01/आ./2025) |
| कुल पद (Total Vacancies) | 85 |
| नौकरी स्थान (Job Location) | जमुई, बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया (Application Mode) | ऑफलाइन (डाक द्वारा) |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | Click Here |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
इस भाग में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी तिथियाँ दी गई हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इन्हें ध्यानपूर्वक देखना आवश्यक है।
- आवेदन प्रारंभ तिथि (Start Date): 29/08/2025
- आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date): 20/09/2025
पदों का विवरण (Vacancy Details)
इस भाग में उपलब्ध पदों की संख्या और आवश्यक योग्यता का उल्लेख किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
| पद का नाम (Post Name) | पदों की संख्या (Number of Posts) | योग्यता (Qualification) |
| बिहार राशन डीलर | 85 | मैट्रिक (10वीं पास) + कंप्यूटर का ज्ञान |
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
इस भाग में उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता दी गई है। केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो इन शर्तों को पूरा करते हैं।
- आयु सीमा ( Age limit ): 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आयु में छूट (Age Relaxation): सरकारी नियमों के अनुसार
- शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक (10वीं पास)+ कंप्यूटर का ज्ञान
समान योग्यता होने पर-
1.पहले कंप्यूटर ज्ञान वाले
2.फिर अधिक शिक्षित
3.अंत में अधिक उम्र वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
- भर्ती प्रक्रिया में कुछ वर्गों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी –
- स्वयं सहायता समूह
- महिलाओं की सहयोग समितियां
- पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियां
- शिक्षित बेरोजगार
- संबंधित पंचायत या वार्ड के निवासी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भाग में आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
| श्रेणी (Category) | शुल्क (Fee) |
| सामान्य / ओबीसी (General / OBC) | ₹0/- |
| एससी / एसटी / महिला (SC / ST / Women) | ₹0/- |
| भुगतान का माध्यम (Payment Mode) | कोई शुल्क नहीं |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- इस भाग में चयन की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- आवेदन प्राप्ति और जांच
- योग्यता एवं प्राथमिकता के आधार पर अंकन
- प्रोविजनल मेरिट सूची
- फाइनल मेरिट सूची
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
इस भाग में आवेदन की प्रक्रिया दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र सही प्रकार से भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा।
- आवेदन पत्र ऑफलाइन मोड में भरना होगा।
- आवेदन पत्र को सही प्रकार से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
भरा हुआ फॉर्म रजिस्टर्ड डाक द्वारा या स्पीड पोस्ट द्वारा नीचे दिए गए पते पर भेजें:
अनुज्ञापन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई, अनुमंडल कार्यालय, जमुई, बिहार – 811307
लिफाफे पर यह अवश्य लिखें-
- उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की नई अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन
- विज्ञापन संख्या
- पंचायत एवं प्रखंड का नाम
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
इस भाग में उन सभी प्रमाण पत्रों और दस्तावेज़ों का उल्लेख किया गया है जिन्हें आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र(मैट्रिक, कंप्यूटर योग्यता)
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- तीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आय एवं संपति प्रमाण पत्र
- दुकान/गोदाम का दस्तावेज(स्वामित्व या किराया अनुबंध)
- शपथ पत्र- जिसमें यह घोषणा करनी होगी कि उम्मीदवार पहले से राशन डीलर नहीं है, किसी अपराध में दोषी नहीं है और न ही किसी सरकारी लाभप्रद पद पर कार्यकृत है।
सामान्य शर्तें व निर्देश (General Terms & Instructions)
इस भाग में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नियम और दिशानिर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र हिंदी/अंग्रेज़ी में स्पष्ट और बड़े अक्षरों में होना चाहिए।
- अंतिम तिथि तक प्राप्त हुए आवेदन ही मान्य होंगे।
- अधूरे या गलत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ।
- अंतिम तिथि: 20 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक।
इन्हें नहीं मिलेगा मौका
- कुछ उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा –
- एक सयुक्त परिवार के एक से अधिक सदस्य (पिता, मात, पत्नी, पुत्र आदि)।
- मुखिया, सरपंच, पंचायत सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक आदि।
- आटा चक्की के मालिक और उनके नजदीकी रिश्तेदार
- मानसिक रूप से अस्वस्थ या दिवालिया व्यक्ति
- अपराध में दोषी पाए गए व्यक्ति
- पहले से किसी सरकारी पद या लाभ पर कार्यकृत उम्मीदवार
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
इस भाग में भर्ती से संबंधित आवश्यक लिंक दिए गए हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
